ज्यादा कैल्शियम लेने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:33

कैल्शियम की ओवरडोज से भी किडनी हो सकती है ब्लॉक

कैल्शियम की अधिकता भी शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसके बारे में अवेयरनैस नहीं होने की वजह से लोग मनमर्जी से इसे खा रहे हैं। जबकि बाजार में मिलने वाला कैल्शियम ज्यादा मात्रा में लेने से हार्ट और ब्रेन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसके हार्ट की आर्टरीज में जमने से ये ब्लॉक हो जाती हैं। ब्लड में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होने पर हाइपरकैल्शियमिया कहलाता है। यह बीमारी पैरा थायराइड हॉर्मोन और विटामिन डी की अधिकता से होती है। ज्यादा कैल्शियम लेने से किडनी ब्लॉक हो जाती है। विटामिन डी ज्यादा खाने और हाइपर थॉयराइड भी बढ़ जाता है। सूजन की दवा लेने और विटामिन ए खाने से बढ़ता है। इसके अलावा किडनी में स्टोन हो सकते हैं। रिसर्च में इस बात का पता चला है कैल्शियम युक्त आहार के साथ कैल्शियम को अन्य माध्यम से लेने वाले लोगों में दिल का दौरा और स्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है। बॉडी में कैल्शियम एक से दो किलो मास हड्डियों में होता है। रोजाना 400 मिलिग्राम से डेढ़ ग्राम तक साधारण डाइट में लेते हैं। 300 ग्राम से एक ग्राम तक बाहर निकल जाता है। बहुत कम मात्रा बॉडी में ऐब्जॉर्व होता है।

दो तरह का कैल्शियम होता है : बाउंड, आयोनाइज्ड कैल्शियम। बॉडी में विटामिन डी-3 नहीं होने पर यह ऐब्जॉर्व नहीं होगा। पैरा थायराइड हॉर्मोन से ऐब्जॉर्व होगा। कैल्शियम की कमी होने पर यह बढ़ जाएगा।

जरूरत से ज्यादा कैल्शियम खाने से दिल की आर्टरीज के चैनल में जमा होता है, इससे हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ती है
कैल्शियम के स्त्रोत
एक कप सोयाबीन : 175

एक कप पकी हुई भिंडी : 175 मि.ग्राम

100 ग्राम बादाम : 264 मि.ग्राम

एक कप पालक : 250 एमजी,

150 ग्राम ब्रोकली : 63मि.ग्राम,

100 ग्राम दूध व दही : 125 मि.ग्राम

चिकन और अंडे : भरपूर कैल्शियम

कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियां
एक युवा को प्रतिदिन लगभग 1000 एमजी कैल्शियम की जरूरत है। इसकी कमी से हड्डियां और दांत कमजोर हो जाते हैं। मांसपेशियों में ऐठन, ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रेक्चर का खतरा बढ़ता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के साथ साथ डिप्रेशन, अनिद्रा, डिमेंशिया और पर्सनेलिटी में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। हार्ट रेट स्लो और हार्ट बंद भी हो सकता है।

किसी दवा से दो घंटे पहले खाएं कैल्शियम
किसी भी बीमारी की दवाई लेने के करीब एक से दो घंटे पहले कैल्शियम लेना चाहिए। एक ही समय में अन्य दवाइयां और कैल्शियम खाने से यह दवाई के तत्वों को अवशोषित नहीं होने देता है। ज्यादा कैल्शियम से पेट दर्द, दिल की धड़कन का अनियमित होना और भ्रम आदि प्रॉब्लम हो सकती हैं। कैल्शियम को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए विटामिन डी -3 और पैराथायराइड हाॅर्मोन की जरूरत होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info